कालपी: गुरू का इटौरा के संस्कृत विद्यालय में बरसाती कीड़े के काटने से छात्र की तबीयत बिगड़ी, डीएम ने रातोंरात भेजे 25 पलंग
Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026 आटा थाना क्षेत्र के गुरु का इटौरा स्थित श्रीकृष्ण संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में बरसाती कीड़े के काटने से एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। छात्र को गले में तेज दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने विषैले कीड़े के काटने की आशंका जताई है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार देर रात 11:30 बजे 25 पलंग विद्यालय भेजे गए।