नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 25 पिलग्रिम सहित बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना है। मतलब इनसे संपर्क कट गया है। हैलिकॉप्टरों ने 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। कई हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट बह गए हैं। कई पुल टूटकर बह गए हैं। काठमांडू और पोखरा का मिड प्वाइंट मुगलिन है। यहीं पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिस भोटेकोशी नदी में बाढ़ आई है, वह तिब्बत की तरफ से नेपाल में एंट्री करती है। मुगलिन से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर/सनौली बॉर्डर का रास्ता सिर्फ 5 घंटे का है। इधर, बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। #nepal #flood