महिदपुर पुलिस ने 5 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
उज्जैन जिले के महिदपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी अकरम पिता मोहम्मद हनीफ नागौरी (42), निवासी टैंशन चौराहा, महिदपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर मोचीखेड़ा पुलिया के पास कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 336/2026, धारा 49(ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, अवैध हथियार रखने, रास्ता रोककर मारपीट, बलवा और जान से मारने की धमकी सहित 26 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उपजेल महिदपुर भेज दिया गया।
कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में महिदपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।
#Ujjain #Mahidpur #UjjainPolice #Madhy