जयपुर में स्कूल निरीक्षण के दौरान पथराव, आशुतोष रांका को साथियों संग लौटना पड़ा
प्रदीप चौधरी। राजस्थान के जयपुर में आज स्कूलों के निरीक्षण को लेकर पहुंचे कॉकरोच पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका के सामने हंगामे की स्थिति बन गई। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद आशुतोष रांका को अपने साथियों के साथ मौके से निकलना पड़ा।
पथराव करने वाले लोगों का कहना है कि स्कूल को वे अपने स्तर पर ठीक करवाएंगे। उनका दावा है कि सरकार की ओर से स्कूल के लिए 12.50 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि वे किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल में आने नहीं देंगे। घटना के बाद मौके पर स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
#Jaipur #Rajasthan #SchoolNews #SchoolInspection #AshutoshRanka RajasthanNews EducationNews BreakingNews ViralNews NewsNationalWorld
Indore, Indore | Aug 21, 2026