कालपी: गुरू का इटौरा गांव के संस्कृत विद्यालय में बीमारी से एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर हालत में
Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026 शनिवार दोपहर 12:30 बजे मिली कि आटा थाना क्षेत्र के गुरु का इटौरा स्थित श्रीकृष्ण संस्कृत विद्यालय छात्रावास में 2 छात्रों की तबीयत बिगड़ने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। कालपी के मंगरौल निवासी कक्षा सात के छात्र सक्षम द्विवेदी (12) की 12 अगस्त को कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। वहीं कक्षा छह के छात्र चिराग शुक्ला (11) का उरई में इलाज जारी है।