समस्तीपुर: अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा की जिला इकाई का सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।