Public App Logo
पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह के लिए सजकर तैयार हो रहा है। परेड की कदमताल, अनुशासन में खड़े जवान और तिरंगे के सम्मान में होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की ये खास तस्वीरें। इस बार का स्वतंत्रता दिवस बिहार के लिए एक नया अध्याय भी लेकर आ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। गांधी मैदान केवल एक मैदान नहीं… यह बिहार के इतिहास, जनआंदोलनों और राष्ट्रीय गौरव का साक्षी रहा है। अब एक बार फिर यह मैदान आज़ादी के उत्सव का गवाह बनने को तैयार है। देखिए स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल की खास तस्वीरें — हमारे कैमरे की नजर से। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! - Bihar News