मुरैना नगर: 5 माह की गर्भवती युवती मामले में आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे में नेहरू पार्क से पकड़ जेल भेजा
जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची युवती की जांच में 5 माह की गर्भावस्था सामने आने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू की।युवती ने तुस्सीपुरा निवासी जमुना प्रजापति पर 7 मार्च को दोस्त के घर बाथरूम में जबरदस्ती करने और धमकी देने का आरोप लगाया।पुलिस ने FIR दर्ज कर टीम गठित की।आज दोपहर आरोपी को नेहरू पार्क से 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा।