अशोक नगर: अशोकनगर में खाद के लिए किसानों का हंगामा, डबल लॉक केंद्र पर लात-घूंसों से मारपीट
अशोकनगर खाद की किल्लत के बीच अशोकनगर के विदिशा रोड स्थित डबल लॉक केंद्र पर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब पांच बजे से किसान कतार में खड़े रहे। भीड़ और अव्यवस्था के बीच लाइन में आगे लगने को लेकर पहले धक्का-मुक्की हुई और देखते ही देखते विवाद लात-घूंसों की मारपीट में बदल गया। इससे केंद्र पर कुछ देर अफरा-तफरी मची रही।