Public App Logo
तीसरी बार जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बने विनय कुमार गौतम, बोले- चारों विधानसभाओं में कांग्रेस को करेंगे मजबूत | खबरें अभी तक मऊ में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर विनय कुमार गौतम को लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विनय कुमार गौतम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजेंद्र पाल गौतम, तनुज पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मऊ जनपद के प्रभारी पदाधिकारियों का आभार जताया। विनय कुमार गौतम ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। समाज के लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के साथ ही मऊ की चारों विधानसभाओं में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak #VinayKumarGautam #Congress #M - Maunath Bhanjan News