Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Rjd
aartisingh982812
Gujrat News : महात्मा Gandhi पर अशलील टिप्पणी वाली instagram महिला creator गिरफ्तार #Surat #SuratNews #CyberCrime #CyberCrimePolice #GandhiJi #MahatmaGandhi #GandhiJayanti #ViralReel #InstagramReel #ViralVideo #GujaratNews #CrimeNews #PoliceAction #CyberCell #500RupeeNote #BreakingNews #LatestNews #LakecityNews
Badgaon, Udaipur
| Oct 5, 2026
#surat
#suratnews
#cybercrime
#cybercrimepolice
#gandhiji
#mahatmagandhi
#gandhijayanti
#viralreel
#instagramreel
#viralvideo
#gujaratnews
#crimenews
#policeaction
#cybercell
#500rupeenote
#breakingnews
#latestnews
#lakecitynews
MORE NEWS
वार्षिक कर्तव्य महोत्सव✨ भव्यातिभव्य स्नात्र महोत्सव✨✨ ➡️10-10-2026 रात्रि भत्ति - सायं 8 बजे ➡️11-10-2026 अनेक ओषधियो से भव्य स्नात्र अभिषेक प्रातः 8:30 बजे कार्यक्रम पश्चात साधर्मिक भक्ति का लाभ लेके पधारे ॥ स्थान : श्री जीरावला पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण आयोजक : शुद्धिकरण ग्रुप निवेदकः श्री जैन श्वेताम्बर सुपार्श्वनाथ मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट, भुवाणा, उदयपुर Do follow @mewar_tirth #jainism #jain #udaipur #aadinath #rajasthan
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
भैंसरोडगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 290 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक जिला चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशन में भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से किया सेल्टोस कार (आरजे 20 सीएल 1992) तथा अलग-अलग नंबरों की 6 नंबर प्लेटें भी जब्त की हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा श्री गोपाल सिंह कानावत आरपीएस एवं पुलिस उप अधीक्षक रावतभाटा श्री शंकर लाल मीणा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को भुंजर घाटे पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर संदिग्ध किया सेल्टोस कार के चालक ने वाहन को वापस घुमाकर मुंजर गांव की ओर भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक ने भुंजर घाटे की चढ़ाई पर कार रोक दी और चालक व उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। कार की तलाशी लेने पर उसमें 290 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तथा अलग-अलग नंबरों की 6 नंबर प्लेटें मिलीं। पुलिस ने मादक पदार्थ, नंबर प्लेटों सहित कार को जब्त कर लिया। मामले में थाना भैंसरोडगढ़ पर प्रकरण संख्या 79/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थानाधिकारी कमलचंद मीणा, कांस्टेबल भागीरथ, मनीष, रामरूप, धर्मेंद्र, लक्ष्मण एवं किशनलाल।
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
*डीएसटी एवं सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई* *डकैती ,चोरी के 19 मामलों में वांछित 25 हजार का ईनामी आरोपी सद्दाम पीतलवडी सहित दो आरोपी गिरफ्तार* *01 अवैध पिस्टल मय मैगजीन ,02 जिंदा कारतूस जब्त* चित्तौड़गढ़, 04 अक्टूबर 2026। डीएसटी, एवं सदर निंबाहेड़ा पुलिस चित्तौड़गढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के मामले में 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय मैगजीन, 02 जिंदा कारतूस बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों, नशा तस्करों एवं अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी शिव प्रकाश टेलर के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी सदर निंबाहेड़ा संजय शर्मा के नेतृत्व में डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरजकुमार,प्रमोद कुमार हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल रतन सिंह जगदीश देवेंद्र,रामकेश,अमित कुमार की एक टीम का गठन किया गया दिनांक 03.10.2026 को जरिये मुखबीर खास से सुरज कुमार स.उ.नि. को सुचना मिली कि चित्तौड़गढ़ में ₹25000 का इनामी सद्दाम और उसका साथी निवासी पीतलवडी जो की शिकार खेलने के लिए निंबाहेड़ा की तरफ से आने की संभावना है तथा उनके पास अवैध हथियार होने की पुख्ता सूचना है सूचना विश्वसनीय होने से बिनोता चौकी प्रभारी पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा श्री भूपेंद्र सिंह ए एस आई को सूचना से अवगत कराया गया डीएसटी प्रभारी सुरज कुमार एवं टीम द्वारा बताई गई सुचना पर पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा की टीम श्री भूपेंद्र सिंह ए एस आई व टीम कांस्टेबल दिनेश नाहर सिंह दयाराम विजय ने बिनोता चौकी के सामने पहुंचे और नाकाबंदी शुरू की दोराने नाकाबंदी अभियुक्त 1 सद्दाम हुसैन पिता इस्माइल जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी पीतलवडी थाना छोटी प्रतापगढ़ 2. रज्जाक मोहम्मद पिता मुंशी मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी पीतलवडी थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल वह दो जिंदा कारतूस मिलने से आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुवे निम्न दोनो अभियुक्तो को गिरफतार किया जाकर अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है। नोट:- * अभियुक्त सद्दाम के खिलाफ चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ अजमेर उदयपुर में 19 प्रकरण दर्ज है जिनमें से 17 प्रकरण लूट के तथा 02 प्रकरण चोरी के दर्ज हैं तथा अभियुक्त रज्जाक मोहम्मद के 04 प्रकरण चोरी के दर्ज हैं * तरीका ये वारदात:- * अभियुक्त बैंक में ग्राहक बनकर पैसे निकालने वाले ग्राहकों की रेकी करता था और बाहर निकलने पर उनके साथ लूट करके फरार हो जाता था * *गिरफ्तार आरोपी:-* 1. सद्दाम हुसैन पिता इस्माइल जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी पीतलवडी थाना छोटी जिला प्रतापगढ़ 2. रज्जाक मोहम्मद पिता मुंशी मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी पीतलवडी थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ *-:पुलिस टीम :-* डीएसटी टीम:- एएसआई सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतन सिंह, जगदीश, देवेंद्र, रामकेश, अमित थाना सदर निंबाहेड़ा :- थानाधिकारी संजय शर्मा, एएसआई भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिनेश, नाहर सिंह, दयाराम, विजय
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
उदयपुर Lake city News अपडेट: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ की सख्त कार्रवाई। शहर की मुख्य खबरों और ऑन-द-ग्राउंड रिपोर्ट के लिए लेकसिटी न्यूज को फॉलो करें। आपकी इस कार्रवाई पर क्या राय है? कमेंट्स में बताएं!
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
उदयपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, जिलेभर में रेड और एरिया डोमिनेशन अभियान उदयपुर। जिले में शांति, सुरक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ व्यापक रेड एवं एरिया डोमिनेशन महाअभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिलेभर में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 49 नए प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 354 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं 10 हार्डकोर अपराधियों और 147 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश देकर सघन जांच एवं पूछताछ की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 61 स्थाई वारंटी, 14 गिरफ्तारी वारंट तथा 1 इनामी अपराधी को भी गिरफ्तार किया। अभियान के तहत NDPS एक्ट से जुड़े अपराधियों, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों तथा सक्रिय एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई के सुपरविजन में जिले के समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा की गई। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने स्पष्ट किया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों, अवैध मादक पदार्थों एवं हथियारों के संग्रहण, सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Badgaon, Udaipur | Oct 4, 2026
मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ आज चित्तौड़गढ़ विधायक श्री चंद्रभान सिंह जी आक्या के पूज्य पिताश्री ठाकुर साहब श्री राम सिंह जी चौहान को उनके पैतृक गांव आक्या पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित कर आक्या परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
Badgaon, Udaipur | Oct 4, 2026
ध्यान और ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश उदयपुर। भारत विकास परिषद की उदयपुर नगर की समस्त शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में “ध्यान और ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण” विषय पर विशेष ध्यान एवं ज्ञान कार्यक्रम का आयोजन अशोकनगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से पधारे प्रसिद्ध ध्यान साधक डॉ. एच. सी. जैन का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ. जैन पिछले 25 वर्षों से ध्यान, अहिंसा एवं शाकाहार के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। अपने उद्बोधन में डॉ. जैन ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ध्यान केवल व्यक्तिगत शांति और आत्मिक विकास का माध्यम ही नहीं बल्कि व्यक्ति के विचार, आचरण एवं जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाकर राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने ध्यान के राष्ट्र के प्रति भाव और उसके व्यापक प्रभावों की विस्तार से व्याख्या की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जैन ने उपस्थित श्रोताओं को ध्यान की विभिन्न सूक्ष्म क्रियाओं एवं प्रक्रियाओं का अभ्यास भी कराया। इन क्रियाओं के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को एक अद्भुत एवं आत्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन भारत विकास परिषद के नगर समन्वयक श्री रमन कुमार सूद ने किया। मंच पर डॉ. एच. सी. जैन के साथ राष्ट्रीय सह सेवा संयोजक डॉ. जयराज आचार्य एवं क्षेत्रीय संयोजक संपर्क श्री संजीव भारद्वाज उपस्थित रहे। डॉ. जैन के उद्बोधन के पश्चात् प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया। उपस्थित श्रोताओं ने ध्यान, अहिंसा, आत्मा, परमात्मा एवं आध्यात्मिक जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे। डॉ. जैन ने सभी प्रश्नों का सहज एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए प्रश्नकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की विभिन्न नगर शाखाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ध्यान एवं आत्मचिंतन के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित समाज और राष्ट्र के निर्माण की दिशा में जनजागरण करना रहा। इनके अतिरिक्त भारत विकास परिषद के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रांतीय संपर्क संयोजक श्री ऋषभ जैन, प्रांतीय पर्यावरण प्रभारी संतोष जैन, अनिल गोधा एवं अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Badgaon, Udaipur | Oct 4, 2026
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने उदयपुर राजमहल पहुंचकर दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को श्रद्धापूर्वक नमन एवं पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट की और राजमाता साहिबा के देवलोक गमन पर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मेवाड़ राजपरिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदना प्रकट की। #LakshyarajSinghMewar #ravindrasinghbhati
Badgaon, Udaipur | Oct 4, 2026