Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

सावन में भूतेश्वर महादेव मंदिर में गंदा पानी, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल कुछ मिनट की बारिश में मंदिर परिसर जलमग्न, दूषित पानी के बीच श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना कोंच (जालौन)। सावन के पवित्र महीने में कोंच स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में जलभराव के बीच श्रद्धालु और पुजारी पूजा-अर्चना व आरती करते दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक स्थल की इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बताया गया कि शनिवार देर शाम हुई कुछ मिनट की बारिश के बाद भूतेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही चंदकुआ चौराहे के आसपास जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में समुचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के पानी के साथ नालियों और नालों का दूषित पानी भी मंदिर परिसर तक पहुंच जाता है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को गंदे पानी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। सावन के दौरान मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में गंदा पानी भरने से श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित नगर निकाय से मंदिर परिसर में तत्काल जल निकासी कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अस्थायी व्यवस्था के बजाय स्थायी जल निकासी का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि बारिश के बाद मंदिर परिसर में दोबारा ऐसी स्थिति न बने।

Orai, Jalaun | Aug 16, 2026

MORE NEWS

43 करोड़ की निर्माणाधीन सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंस चुकी स्कूल बस और कार; दलदल से गुजरने को मजबूर मासूम व ग्रामीण

जालौन। उरई के करमेर-इटौरा मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क और बनाया गया वैकल्पिक मार्ग कीचड़ व दलदल में तब्दील हो गया, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों, एंबुलेंस और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान कुछ दिन पहले कीचड़ में स्कूल बस फंसने और बच्चों को दलदली रास्ते से निकलने की तस्वीरें सामने आई थी।

करमेर रोड के इस निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत करीब 43.17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसका कार्य प्रारंभ 25 फरवरी 2026 को हुआ शुरू हुआ था और निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित तिथि 24 मई 2027 है। निर्माण कार्य अभी जारी है, लेकिन बारिश के दौरान आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पुलिया निर्माण के चलते बनाया गया वैकल्पिक रास्ता: करमेर-इटौरा मार्ग पर पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। आवागमन जारी रखने के लिए मुख्य मार्ग के बगल में वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि यह रास्ता बेहद संकरा, ऊबड़-खाबड़ और बारिश के बाद कीचड़ से भर गया है। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ स्कूल बसों को भी निकलने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब इस मार्ग से स्कूली बच्चे या मरीजों को लेकर एंबुलेंस गुजरती है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन जब तक पुलिया और सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक वैकल्पिक मार्ग को सुरक्षित, मजबूत और जल निकासी की उचित व्यवस्था के साथ तैयार किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल: स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर अभी भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पिछले कई महीनों से आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति के बजाय केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि करमेर क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उरई मुख्यालय आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क का निर्माण मजबूत और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में लोगों को दोबारा ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय निवासी उदयभान राजपूत, करमेर द्वारा सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी आरटीआई के माध्यम से विभाग से मांगे जाने की बात भी सामने आई है। उनका कहना है कि क्षेत्र की सड़क बेहतर, मजबूत और मानकों के अनुरूप बने, यही उनका लगातार प्रयास रहा है।

जनता का सवाल—वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था क्यों नहीं?-  निर्माणाधीन सड़क पर बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की स्थिति को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षित आवागमन तथा जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आम राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

जनता चाहती है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर भी मजबूत और मानक के अनुरूप दिखाई दे।

43 करोड़ की निर्माणाधीन सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंस चुकी स्कूल बस और कार; दलदल से गुजरने को मजबूर मासूम व ग्रामीण जालौन। उरई के करमेर-इटौरा मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क और बनाया गया वैकल्पिक मार्ग कीचड़ व दलदल में तब्दील हो गया, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों, एंबुलेंस और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान कुछ दिन पहले कीचड़ में स्कूल बस फंसने और बच्चों को दलदली रास्ते से निकलने की तस्वीरें सामने आई थी। करमेर रोड के इस निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत करीब 43.17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसका कार्य प्रारंभ 25 फरवरी 2026 को हुआ शुरू हुआ था और निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित तिथि 24 मई 2027 है। निर्माण कार्य अभी जारी है, लेकिन बारिश के दौरान आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिया निर्माण के चलते बनाया गया वैकल्पिक रास्ता: करमेर-इटौरा मार्ग पर पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। आवागमन जारी रखने के लिए मुख्य मार्ग के बगल में वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि यह रास्ता बेहद संकरा, ऊबड़-खाबड़ और बारिश के बाद कीचड़ से भर गया है। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ स्कूल बसों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब इस मार्ग से स्कूली बच्चे या मरीजों को लेकर एंबुलेंस गुजरती है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन जब तक पुलिया और सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक वैकल्पिक मार्ग को सुरक्षित, मजबूत और जल निकासी की उचित व्यवस्था के साथ तैयार किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल: स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर अभी भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पिछले कई महीनों से आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति के बजाय केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि करमेर क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उरई मुख्यालय आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क का निर्माण मजबूत और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में लोगों को दोबारा ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय निवासी उदयभान राजपूत, करमेर द्वारा सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी आरटीआई के माध्यम से विभाग से मांगे जाने की बात भी सामने आई है। उनका कहना है कि क्षेत्र की सड़क बेहतर, मजबूत और मानकों के अनुरूप बने, यही उनका लगातार प्रयास रहा है। जनता का सवाल—वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था क्यों नहीं?- निर्माणाधीन सड़क पर बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की स्थिति को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षित आवागमन तथा जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई? ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आम राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। जनता चाहती है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर भी मजबूत और मानक के अनुरूप दिखाई दे।

Orai, Jalaun | Aug 16, 2026

🇮🇳 जब खाकी के संग थिरकी देशभक्ति... 

थाने में पुलिस अधिकारियों का जबरदस्त डांस वायरल, देखें खूबसूरत वीडियो: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे भारत में देशभक्ति और जश्न का माहौल रहा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक थाने का वीडियो सामने आया है। थाने में तिरंगा फहरा था और देशभक्ति का माहौल था। डीजे पर वतन तेरा जलवा बजा और पुलिस वालों का ऐसा अंदाज देखने को मिला कि तालियां बजने लगीं। बागपत के कोतवाली खेकड़ा में 15 अगस्त के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

राष्ट्रीय पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के बीच खाकी का यह बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। सामान्य दिनों में ड्यूटी पर सख्त दिखने वाले पुलिसकर्मियों का ये मस्ती भरा अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे और तालियां बजाईं।

🇮🇳 जब खाकी के संग थिरकी देशभक्ति... थाने में पुलिस अधिकारियों का जबरदस्त डांस वायरल, देखें खूबसूरत वीडियो: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे भारत में देशभक्ति और जश्न का माहौल रहा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक थाने का वीडियो सामने आया है। थाने में तिरंगा फहरा था और देशभक्ति का माहौल था। डीजे पर वतन तेरा जलवा बजा और पुलिस वालों का ऐसा अंदाज देखने को मिला कि तालियां बजने लगीं। बागपत के कोतवाली खेकड़ा में 15 अगस्त के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के बीच खाकी का यह बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। सामान्य दिनों में ड्यूटी पर सख्त दिखने वाले पुलिसकर्मियों का ये मस्ती भरा अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे और तालियां बजाईं।

Orai, Jalaun | Aug 16, 2026

रामपुरा पुलिस ने 10 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद

जालौन। थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल का चेचिस, पांच मोबाइल फोन और बाइक खोलने में इस्तेमाल होने वाले पेंचकस व हथौड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया है।

रामपुरा पुलिस ने 10 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद जालौन। थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल का चेचिस, पांच मोबाइल फोन और बाइक खोलने में इस्तेमाल होने वाले पेंचकस व हथौड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया है।

Orai, Jalaun | Aug 15, 2026

मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रेन्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस  

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रबंधक अर्चना सिंह, हर्षिता सिंह एवं प्रधानाचार्य रजनीश सिंह सर ने सरस्वती पूजन तथा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर व दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात् ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान व संतोष सर के द्वारा जयघोष हुआ जिसमें भारत माता की जय, भगतसिंह अमर रहे, चंद्रशेखर आजाद, अमर रहे, महात्मा गाँधी अमर रहे, वंदे मातरम् आदि नारों के साथ आसमान गूँज उठा। 

प्रबंधक अर्चना सिंह द्वारा बच्चों का उद्बोधन किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता के मायने समझाते हुए बच्चों को त्याग और बलिदान का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के इस क्रम में गीत गायन की प्रस्तुतियों के साथ नंदिता, अद्विता ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया जिसे सुनकर बच्चे तथा शिक्षक शिक्षिकाएँ भी झूमने लगे । कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति भाषण के रूप में उद्घाटित करते हुए कक्षा ग्यारहवीं से समृद्धि ने शहीदों को नमन किया । कार्यक्रम के इसी क्रम में लहरा दो सरजमीं का परचम रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया । जिसमें कक्षा पंचम के बच्चों ने प्रतिभाग किया और अन्य देश भक्ति गीतों, नाट्य, नृत्य अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए।

आजादी के उत्सव को मनाने के लिए बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पिछले कई दिनों से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य रजनीश सर ने कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मॉर्निंग स्टार की होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा इशिका गुप्ता और अदिति सिंह के द्वारा जोशीले अन्दाज में किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के कोर्डिनेटर जोगेन्द्र सर और दिलीप सर  तथा सन्तोष सर  ब्रजेश सर, सनी सर, प्रवीण सर, दीपा मैंम,शिवांगी मैंम, मुस्कान मैंम, रजनीकांत सर, अनुराग श्रीवास्तव सर, नीरज सर, अर्चना मिश्रा मैम, तंज़ील मैम, अनुराधा मैम, ईफा मैम, राशिद सर, मानवेंद्र सर, लोकेंद्र सर, अन्य सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ व अपना आशीर्वाद प्रदान किया। बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रेन्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रबंधक अर्चना सिंह, हर्षिता सिंह एवं प्रधानाचार्य रजनीश सिंह सर ने सरस्वती पूजन तथा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर व दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात् ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान व संतोष सर के द्वारा जयघोष हुआ जिसमें भारत माता की जय, भगतसिंह अमर रहे, चंद्रशेखर आजाद, अमर रहे, महात्मा गाँधी अमर रहे, वंदे मातरम् आदि नारों के साथ आसमान गूँज उठा। प्रबंधक अर्चना सिंह द्वारा बच्चों का उद्बोधन किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता के मायने समझाते हुए बच्चों को त्याग और बलिदान का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के इस क्रम में गीत गायन की प्रस्तुतियों के साथ नंदिता, अद्विता ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया जिसे सुनकर बच्चे तथा शिक्षक शिक्षिकाएँ भी झूमने लगे । कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति भाषण के रूप में उद्घाटित करते हुए कक्षा ग्यारहवीं से समृद्धि ने शहीदों को नमन किया । कार्यक्रम के इसी क्रम में लहरा दो सरजमीं का परचम रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया । जिसमें कक्षा पंचम के बच्चों ने प्रतिभाग किया और अन्य देश भक्ति गीतों, नाट्य, नृत्य अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए। आजादी के उत्सव को मनाने के लिए बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पिछले कई दिनों से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य रजनीश सर ने कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मॉर्निंग स्टार की होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा इशिका गुप्ता और अदिति सिंह के द्वारा जोशीले अन्दाज में किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के कोर्डिनेटर जोगेन्द्र सर और दिलीप सर तथा सन्तोष सर ब्रजेश सर, सनी सर, प्रवीण सर, दीपा मैंम,शिवांगी मैंम, मुस्कान मैंम, रजनीकांत सर, अनुराग श्रीवास्तव सर, नीरज सर, अर्चना मिश्रा मैम, तंज़ील मैम, अनुराधा मैम, ईफा मैम, राशिद सर, मानवेंद्र सर, लोकेंद्र सर, अन्य सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ व अपना आशीर्वाद प्रदान किया। बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Orai, Jalaun | Aug 15, 2026