गांव गंगा की गौशाला में स्वामी परमात्मा नंद महाराज जी के सानिध्य मे आयोजित एकोत्री रामायण पाठों के आज भोग के उपलक्ष्य पर स्वामी परमात्मा नंद महाराज जी ने 1 लाख रुपए का दान दिया। इस मौके पर स्वामी मंगल दास जी , स्वामी कृष्णा नंद जी, स्वामी मोहन राम जी महाराज ने पहुंचकर सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।
गौशाला गंगा मे भारी संख्या मे पहुँचे राजस्थान, पंजाब व हरियाणा से सभी भक्त जनों ने गौसेवा का संकल्प लिया।
Dabwali, Sirsa | Oct 4, 2026