समाहरणालय पूर्णिया,
(जनसंपर्क कार्यालय)
विज्ञप्ति संख्या: 117 9,
दिनांक: 21 अगस्त 2026,
==================
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न:
श्री गुरु संत रविदास विकास शिविरों के सफल आयोजन और कल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में वरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना ।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा बाल विकास परियोजना,पंचायती राज विभाग (पंचायत सरकार भवन एवं मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना), विद्यार्थी सहयोग पोर्टल तथा श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली गई।
समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:--
श्री गुरु रविदास विकास शिविर का आयोजन:-- संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं महादलित टोलों में 'श्री गुरु रविदास विकास शिविर' आयोजित किए जाएंगे।
22 जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादन:---
इन शिविरों के माध्यम से लक्षित समुदाय के सभी योग्य लाभुकों को सरकार की 22 विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को अविलंब माइक्रो प्लान तैयार कर शिविरों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
शौचालय निर्माण में तेज़ी:- डीपीएम जीविका को कड़ा निर्देश दिया गया कि संबंधित टोलों के शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर शौचालय निर्माण की अग्रेतर कार्रवाई पूर्ण करें।
विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार:-- जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे विश्वविद्यालय, विभिन्न स्कूलों और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्रों के बीच 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम चलाएं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी विभागीय अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सहायक
40 views | Purnia, Bihar | Aug 22, 2026