स्याना: थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम लुधपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ग्रामीण की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
Siyana, Bulandshahr | Sep 30, 2026
थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम लुधपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 57 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को मृतक के परिजनों ने बताया कि अमरपाल बीती रात खाना खाकर सो गया था। लेकिन सुबह अमरपाल मृत अवस्था में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।