गंडक के बढ़े जलस्तर को लेकर डुमरिया घाट का निरीक्षण
जल संसाधन विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर सिंह एवं जिला पदाधिकारी, गोपालगंज श्री समीर सौरभ ने डुमरिया घाट का निरीक्षण कर गंडक नदी के जलस्तर एवं तटबंध की स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गोपालगंज, बैकुंठपुर एवं सिधवलिया अंचलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सामुदायिक रसोई, नावों का परिचालन एवं प्लास्टिक बैग वितरण के माध्यम से प्रभावित लोगों को सहायता दी जा रही है।
आमजन से अपील है कि नदी एवं तटबंध के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
#WRD_Bihar #IPRDBihar #BiharDisasterManagementDept #FloodManagement
#CMSamrat #SamratChoudhary
110 views | Gopalganj, Bihar | Sep 29, 2026