Public App Logo
#दलसिंहसराय में पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ उग्र प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज #पेपर लीक प्रकरण और छात्रों-युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और बहुजन समाज के बैनर तले छात्र-युवाओं ने नगर में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और बीजेपी नेतृत्व पर परीक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की। महावीर चौक पर प्रदर्शन के दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, लेकिन भीषण बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं पीछे हटने के बजाय सड़क पर डटे रहे। भीगते हुए युवाओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर और लाल झंडे थामे जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा महावीर चौक आंदोलनमय हो उठा। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की निगाहें भी लंबे समय तक आंदोलनकारी छात्रों पर टिकी रहीं।छात्र नेताओं का कहना था कि बारिश में भी आंदोलन जारी रखना इस बात का संकेत है कि युवा अब अपने भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। #SamastipurNews #cjp #NewsUpdate #Dalsinghsarai #Bihar #patna - Dalsinghsarai News