नवीन कुमार ने #दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, दलसिंहसराय पहुंचने पर किया स्वागत...
#दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी नवीन कुमार ने शनिवार को लहेरियासराय स्थित आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थक एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।नामांकन से पूर्व नवीन कुमार ने अपने गृह क्षेत्र नरहन से यात्रा प्रारंभ की। इसके बाद विभूतिपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा जटमलपुर स्थित शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात कल्याणपुर में अल्पाहार के बाद वे दरभंगा के लहेरियासराय स्थित आयुक्त कार्यालय पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया पूरी की।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में नवीन कुमार ने कहा कि स्नातक मतदाताओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, परीक्षा व्यवस्था, समय पर परिणाम एवं प्रमाणपत्र तथा पारदर्शिता जैसे विषय उनके प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और बेगूसराय के स्नातकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया जाएगा।नवीन कुमार ने कहा कि चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों के विचारों और मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए तथा मतदाताओं को उपलब्ध जानकारी के आधार पर अपना निर्णय लेना चाहिए।इस दौरान नामांकन कर क्षेत्र भ्रमण करते हुए #दलसिंहसराय पहुँचे. जहाँ डॉ. डी एन सिंह, डॉ. राकेश यादव,अर्जुन यादव,श्याम गिरी,प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र यादव, शिव किशोर सिंह, श्याम सिंह,मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार कुशवाहा,वीरेंद्र दास सहित कई लोगों ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया।