🚨 ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: दून पुलिस की सख्त कार्रवाई, हुड़दंगियों में मचा हड़कंप! 🚨
एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद, दून पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक अपराधियों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ "ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक" के तहत वृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
📊 कार्रवाई एक नज़र में:
🚗 ड्रिंक एंड ड्राइव: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार और उनके वाहन सीज।
🛑 वाहन सीज: यातायात नियमों का उल्लंघन करने और काले शीशे वाले कुल 55 वाहन सीज।
📝 चालान व जुर्माना: एमवी एक्ट के तहत 53 चालान कर 32,500/- रुपये जुर्माना वसूला गया, साथ ही 47 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।
🔍 सघन चेकिंग: 700 से अधिक वाहनों की जांच, 900 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ और 57 संदिग्धों को थाने लाया गया।
⚠️ पुलिस एक्ट: नियमों का उल्लंघन करने वाले 84 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 21,750/- रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अराजक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ दून पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जनता की सुरक्षा और कानून का पालन कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#DehradunPolice #OperationNightStrike #UttarakhandNews #DoonPolice #TrafficRules