वंदे मातरम् के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेत्री गरिमा दसौनी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश को राष्ट्रीय गीत, गान और तिरंगा देने तक कांग्रेस का ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने बीजेपी प्रवक्ताओं को खुली चुनौती दी है कि वे पार्टी द्वारा तय किए गए 'वंदे मातरम्' के छह छंद बिना किसी पर्ची या टेलीप्रॉम्प्टर के सुनाकर दिखाएं। वीडियो के दूसरे हिस्से में खुद गरिमा दसौनी 'वंदे मातरम्' गाती हुई नजर आ रही हैं। पूरी खबर देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
#VandeMataram #CongressVsBJP #GarimaDasouni #UttarakhandNews