BAGHPAT DESK : बागपत के पुरा महादेव मंदिर में आगामी त्रिदिवसीय मेले और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। मेला क्षेत्र को 3 जोन और 8 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारियां तय की गईं। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।