सेवा संकल्प अभियान | खिलौना दान की पहल
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने अपनी पत्नी श्रीमती मीनल सिंह के साथ दीपक नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 पहुंचकर बच्चों को खिलौने एवं टॉफी भेंट की।
खिलौने पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी खिल उठी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और बच्चों के साथ समय बिताया।
उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए सुरक्षित खिलौने, खेल सामग्री एवं उपयोगी वस्त्र दान करने की अपील की।
आइए, बच्चों के बचपन में खुशियों के रंग भरें और उनके खेलते-खेलते सीखने एवं सर्वांगीण विकास में सहभागी बनें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #खिलौना_दान #aanganwadi #बाल_विकास #SewaSankalpAbhiyan