औषधि प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में नियमों के पालन पर जोर
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दुर्ग जिले में विभिन्न मेडिकल स्टोर्स एवं फर्मों का निरीक्षण कर औषधियों के सुरक्षित एवं नियमानुसार विक्रय को सुनिश्चित किया जा रहा है।
➡️ निरीक्षण के दौरान मेसर्स अनवी मेडिकल स्टोर्स, शांति नगर में फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने एवं विक्रय रिकॉर्ड का उचित संधारण नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
➡️ श्री वेदिका मेडिकल स्टोर्स, कुम्हारी एवं मां हरसिद्धि मेडिकोज, दुर्ग में औषधियों के विक्रय रिकॉर्ड के नियमानुसार संधारण नहीं पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र प्रस्तावित किया गया है।
➡️ साथ ही, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस एवं नशा उन्मूलन विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई।
नियमों का पालन—सुरक्षित औषधि, स्वस्थ समाज।
#खाद्यएवंऔषधिप्रशासन #दुर्ग #DrugAdministration #DrugSafety #स्वास्थ्य
1 views | Durg, Chhattisgarh | Oct 2, 2026