Public App Logo
शहर से गांव तक सड़कें बदहाल, मझिगवां में महीनों से जलजमाव से राहगीर परेशान मिर्जापुर। जिले में शहर से लेकर गांव तक कई सड़कों की हालत खराब है। कोन ब्लॉक के मझिगवां गांव में सड़क पर कई महीनों से जलजमाव होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण रास्ता दलदल और गड्ढों में तब्दील हो गया है। आए दिन स्थानीय लोग और राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। जलजमाव के चलते ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव की समस्या दूर कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। - Mirzapur News