हनुमानगढ़: जिला पुलिस ने 57 एनडीपीएस मामलों में 5.21 करोड़ के नशीले पदार्थों का किया निस्तारण
जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में जिला औषधि व्ययन समिति की मौजूदगी में गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए (2) के तहत विभिन्न थानों में दर्ज 57 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थांे का नियमानुसार निस्तारण किया गया। कार्रवाई महालक्ष्मी केम कार्बोनेट प्राइवेट लिमिटेड, डी-13 फेज-1, इंडस्ट्रियल एरिया रीको, हनुमानगढ़ जंक्शन में हुई।