देवास। प्रीति चौहान नाम की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रीति की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और घटनास्थल की जांच के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इंदौर से पहुंचे परिजनों ने पारिवारिक विवाद और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी परिवार में विवाद हुआ था। वहीं, घटना के बाद से प्रीति का पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश कर पुलिस पूछताछ का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Oct 4, 2026