जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडितों का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि- 58,228/- (अठ्ठावन हजार दो सौ अठ्ठाईस रुपया) पीडितों को वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में थाना घोसी व थाना मुहम्मदाबाद साइबर पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 30.08.2026 को मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से पीड़ितों /आवेदको के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 58,228/- (अठ्ठावन हजार दो सौ अठ्ठाईस रुपया) MRM PORTAL के माध्यम से साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया ।
*थानावार विवरण*-
1.थाना घोसी साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक अरुण कुमार यादव पुत्र अक्षय कुमार यादव निवासी जमालपुर विक्कमपुर थाना घोसी जनपद मऊ को कुल धनराशि – 48,200/- रूपया वापस कराया गया ।
2.थाना मुहम्मदाबाद गोहना साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदिक लौहर यादव पुत्र शान्ता यादव निवासी ग्राम गौरपार जोगरी थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ को कुल धनराशि – 10,028/- रूपया वापस कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें । साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 30, 2026