Public App Logo
सड़क बनी नाला, जिम्मेदार बेखबर! बारिश में जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण . #हरदोई के नगरिया साधो गांव में जलभराव से बदहाल सड़क, ग्राम प्रधान और विकास विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा . #हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के नगरिया साधो गांव की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव की यह सड़क किसी नहर या नाले जैसी दिखाई देती है, जहां बारिश के बाद जलभराव के चलते आवागमन बेहद कठिन और जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लगातार अनदेखी के कारण सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। मामूली बारिश होते ही पूरी सड़क पानी से लबालब भर जाती है, जिससे पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान होते हैं। #TheTelecast - Hardoi News