दिनांक तीन अक्टूबर दो हज़ार छब्बीस को, भिंड में पदस्थ डी.ई. नितिन डोंगरे के द्वारा फरियादी या पीड़िता के साथ जो लज्जा भंग कारित करने का अपराध किया गया है—और पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया गया एवं जान से मारने की धमकी दी गई—उस मामले में आपके कार्यालय से पुलिस विभाग में जाकर केस की धाराओं को संशोधित करवाया गया है, पैसे देकर आरोपी को बचाया गया है, और विभाग द्वारा अपने विभागीय कर्मचारी का बचाव किया गया है।
समस्त क्षत्रिय समाज के द्वारा आपके समक्ष इन बातों को रखा जा रहा है।
हमारी मांग है कि आरोपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए, सेवा समाप्ति का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय भोपाल भेजा जाए, तथा मामले की निष्पक्ष जांच करके उचित कानूनी कार्यवाही की जाए।"