अंतरराष्ट्रीय सम्मान के बाद श्रीनगर लौटे डॉ. केके गुप्ता का रोटरी क्लब श्रीनगर ने किया सम्मानित
श्रीनगर गढ़वाल। यूरोप के लिस्बन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इंप्लांट) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीनगर गढ़वाल लौटे राम चंद्रा ओरो डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ. केके गुप्ता का रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे श्रीनगर शहर और उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण बताया।