Public App Logo
Profile Picture

Badalta Shrinagar

@badaltashrinagar
650Followers
1Following
बेस अस्पताल श्रीनगर को ईसीएचएस के पैनल में शामिल करने की कवायद तेज...see more
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह...see more
एसएसबी ने अलकनंदा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान, दिया जनजागरूकता...see more
छात्रों के एडमिशन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर बरसे महिपाल बिष्ट...see more
चमोली में 15 गांवों का मोबाइल नेटवर्क जाम, 10 लाख के बकाया बिल पर इस कारण ऊर्जा निगम ने...see more
राजकीय महाविद्यालय तेगढ़ लोस्तू बढ़ियारगढ़ में छात्र नेता सूर्यप्रकाश सिरमौर...see more
जय माँ धारी देवी।
माँ धारी देवी सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें, सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि दें तथा सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें। 
जय माँ धारी देवी
AI से स्मार्ट होंगे आंगनवाड़ी केंद्र, बच्चों की गतिविधियों पर रहेगी डिजिटल नजर...see more
सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा के लोन गाँव में स्थानीय ग्रामीण महिलाओ के मध्य..
यूटीईटी में सॉल्वर बैठाने वाला मुख्य अभ्यर्थी काशीपुर से गिरफ्तार...see more
बेटे की जीत के लिए मां ने लिया कॉलेज में दाखिला, साथ पढ़कर प्रचार किया तो अध्यक्ष बन गया...see more
टाउनहॉल क्रिकेट एकेडमी की पहली वर्षगांठ पर भव्य आयोजन। महापौर आरती भंडारी...see more
जय माँ धारी देवी! 
माँ धारी सभी के बिगड़े काम बनाएँ, सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएँ और सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।
जय माँ धारी!
उपनिरीक्षक संदीप चौहान के आकस्मिक निधन से पौड़ी पुलिस में शोक की लहर, SSP सहित पुलिस परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक संदीप चौहान के आकस्मिक निधन से पौड़ी पुलिस परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार सहित समस्त पुलिस परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपनिरीक्षक स्वर्गीय संदीप चौहान वर्ष 2005 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में पदोन्नति के बाद वे उपनिरीक्षक बने। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जनपद हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। 7 सितंबर 2024 से वे जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।

स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां 29 सितंबर 2026 को उनका आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन पर SSP सर्वेश पंवार सहित पौड़ी पुलिस परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज चुनाव के दौरान एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट और निर्दलीय आर्यन बेलवाल के समर्थक छात्राएं भिड़ीं...मारपीट
श्रीनगर में फोटोग्राफर यूनियन टूटने की कगार पर, नई यूनियन के गठन की तैयारी

देवलोक होटल में 50 से अधिक फोटोग्राफरों ने की बैठक, 4 अक्टूबर को मौजूदा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ होगी निर्णायक वार्ता

श्रीनगर। हाल ही में गठित हुई फोटोग्राफर यूनियन श्रीनगर में अब टूट की कगार पर पहुंचती नजर आ रही है। नगर के 50 से अधिक फोटोग्राफरों ने देवलोक होटल में बैठक कर नई यूनियन के गठन को लेकर चर्चा की। बैठक में शहर के वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने भी हिस्सा लिया। फिलहाल फोटोग्राफरों ने नई यूनियन के गठन को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

बैठक में शामिल फोटोग्राफरों ने मौजूदा यूनियन की कार्यप्रणाली और भविष्य को लेकर विचार-विमर्श किया। तय किया गया कि 4 अक्टूबर को मौजूदा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

फोटोग्राफरों का कहना है कि यदि 4 अक्टूबर को होने वाली बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं निकलता है, तो नई फोटोग्राफर यूनियन का गठन किया जा सकता है।

नगर में बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों की मौजूदगी और वरिष्ठ फोटोग्राफरों की बैठक में भागीदारी को देखते हुए आगामी बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 4 अक्टूबर को होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, जिसमें यूनियन के भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
ऋषिकेश PG कॉलेज छात्र संघ चुनाव... कुछ ऐसे मांग रहे है प्रत्याशी वोट 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा भ्रमण पर रवाना हुआ उत्तराखंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का दल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन से दिखाई हरी झंडी, बदलता श्रीनगर की टीम भी दल में शामिल
देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तराखंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का एक दल चार दिवसीय हरियाणा भ्रमण पर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन से दल को रवाना किया। इस दल में श्रीनगर गढ़वाल की सोशल मीडिया टीम 'बदलता श्रीनगर' को भी शामिल किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नई चीजें जानने और सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण से युवाओं को वहां की कार्यशैली, विकास गतिविधियों और अनुभवों को करीब से समझने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स आज समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे भ्रमण कार्यक्रम युवाओं के अनुभवों को बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपने विचारों और अनुभवों को व्यापक स्तर पर साझा करने का अवसर भी देते हैं।
चार दिवसीय हरियाणा भ्रमण के दौरान उत्तराखंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने अनुभवों और जानकारियों का विस्तार करेंगे।
इस दल में बदलता श्रीनगर की टीम के शामिल होने से श्रीनगर गढ़वाल का प्रतिनिधित्व भी हरियाणा भ्रमण में रहेगा।
90 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार, कई माह से बदल रहा था ठिकाने

लैंसडाउन पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े वांछित आरोपी को दबोचा, मामले में सात आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लैंसडाउन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 90 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी आत्मप्रकाश को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने मजबूत सूचना तंत्र और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर उसे 28 सितंबर को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करी की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लैंसडाउन कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 04/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट और धारा 111(2)(ii), 111(3), 111(4) बीएनएस के तहत वांछित आत्मप्रकाश की तलाश की जा रही थी।

दो वाहनों से बरामद हुआ था 90 किलो गांजा

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 को कोतवाली लैंसडाउन पुलिस और सीआईयू टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो वाहनों से कुल 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में नशा सप्लायरों और मुख्य तस्करों समेत सात आरोपियों लव कुमार, यशवंत सिंह नेगी, महिपाल सिंह, बिट्टू सैनी, राजेन्द्र सिंह, जगत सिंह और स्वरूप नौटियाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विवेचना के दौरान आत्मप्रकाश की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और अपने सूचना तंत्र को सक्रिय रखा।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपी के मुरादाबाद में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 28 सितंबर को उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में किया जाएगा पेश

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आत्मप्रकाश (40 वर्ष), पुत्र सुरेश कुमार, निवासी कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार और हेड कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा शामिल रहे।
कोटद्वार में पकड़ा गया यूटीईटी परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी, विशाल की जगह परीक्षा दे रहा था बिजनौर...see more
जय माँ धारी देवी
माँ धारी देवी सभी भक्तों का कल्याण करें, सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाएं। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
जय माँ धारी देवी! जय बद्री विशाल!
रुद्रप्रयाग में आर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, शर्मनाक हरकत करते हुए डॉ अंकुर ठाकुर ने दिव्यांग से...see more
भगत सिंह जयंती के अवसर पर AIDSO ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित किया ओपन माइक कार्यक्रम, यूनिवर्सिटी कमेटी का गठन

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता, गीत, विचार एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति रखी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच भगत सिंह के विचारों, उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और समाज को बेहतर बनाने के उनके सपने पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि आज के समय में भगत सिंह के विचारों को केवल याद करने के बजाय उन्हें समझना और छात्र-युवा जीवन में उन पर चर्चा करना आवश्यक है।इसी अवसर पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में AIDSO की यूनिवर्सिटी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें  अध्यक्ष पद पर प्रिया  उपाध्यक्ष तन्मय, शंभू सचिव  निशा व सहसचिव पर ऋतुराज, पारस, मुस्कान सहित तीस सदस्य शामिल हैं। AIDSO का मानना है कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्क, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक चेतना के विकास का केंद्र होना चाहिए। नई यूनिवर्सिटी कमेटी विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक शिक्षा के लिए तथा एक बेहतर अकादमिक और लोकतांत्रिक वातावरण के निर्माण के लिए विद्यार्थियों के बीच लगातार काम करेगी। कमेटी विश्वविद्यालय के छात्रों की शैक्षणिक एवं अन्य छात्र समस्याओं को उठाने के साथ-साथ कैंपस में स्वस्थ अकादमिक बहस, सांस्कृतिक गतिविधियों और लोकतांत्रिक छात्र भागीदारी को बढ़ावा देने का कार्य करेगी।  AIDSO ने कहा कि भगत सिंह की जयंती पर गठित यह यूनिवर्सिटी कमेटी विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षा के अधिकार को मजबूत करने तथा विश्वविद्यालय में एक बेहतर अकादमिक एवं लोकतांत्रिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी।
पौड़ी में रामनगर ने ट्राईब्रेकर में देवप्रयाग को हराकर जीती सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी

 खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में विधानसभा रामनगर ने खिताब अपने नाम किया। रांसी खेल मैदान में खेले गए रोमांचक फाइनल में रामनगर और देवप्रयाग की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। ट्राईब्रेकर में रामनगर ने देवप्रयाग को 7-6 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पहले सेमीफाइनल में रामनगर ने कोटद्वार को ट्राईब्रेकर में 3-1 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं। दूसरे सेमीफाइनल में देवप्रयाग ने पौड़ी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में पौड़ी ने कोटद्वार को 1-0 से पराजित किया।
समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में बैडमिंटन, मलखंभ, फुटबाल, एथलेटिक्स, खो-खो और पिट्ठू की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक राकेश मोहन बलोदी, राजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसाईं समेत अन्य मौजूद रहे।
150 किलो के श्रद्धालु को 500 मीटर गहरी खाई से निकालने में बचाव दल के छूटे पसीने

मूसलाधार बारिश और फिसलन भरे रास्ते में फायर यूनिट गोपेश्वर ने पेश की बहादुरी की मिसाल, पांच किमी पैदल चलकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

 रुद्रनाथ ट्रैक पर घोड़े से गिरकर 500 मीटर गहरी खाई में पहुंचे 150 किलो वजनी श्रद्धालु को फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मूसलाधार बारिश, कड़ाके की ठंड और बेहद संकरे व फिसलन भरे रास्तों के बीच करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे जवानों को घायल को खाई से निकालने और मुख्य ट्रैक तक पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फायर कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु की जान बचाई।

चमोली पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह करीब 4:40 बजे जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) चमोली को रुद्रनाथ ट्रैक के पुग बुग्याल क्षेत्र में एक श्रद्धालु के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा के नेतृत्व में फायर यूनिट गोपेश्वर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने अपना वाहन सगर में खड़ा किया और वहां से करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, चेन्नई, तमिलनाडु निवासी 36 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र श्री श्रीकांत रात्रि करीब 12 बजे घोड़े से गिरकर मुख्य ट्रैक मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरे थे। फायर कर्मियों ने खाई में उतरकर घायल श्रद्धालु तक पहुंच बनाई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोप की मदद से स्ट्रेचर में बांधकर सुरक्षित मुख्य ट्रैक मार्ग तक पहुंचाया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> 150 किलो वजन, संकरा रास्ता और मूसलाधार बारिश बनी चुनौती

घायल श्रद्धालु का वजन करीब 150 किलो होने के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। फायर कर्मियों ने घायल को चारपाई पर रोप की सहायता से सुरक्षित बांधा और बेहद संकरे व फिसलन भरे रास्ते से करीब पांच किलोमीटर पैदल सगर तक पहुंचाया। इस दौरान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन टीम ने हिम्मत नहीं हारी।

सगर पहुंचने पर घायल के परिजन और साथी भी मौजूद मिले। इसके बाद फायर यूनिट ने घायल को वाहन से राजकीय जिला चिकित्सालय चमोली पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है, जबकि उनकी अन्य स्थिति सामान्य बताई गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> परिजनों की आंखों से छलके आंसू, फायर कर्मियों का जताया आभार

रेस्क्यू के बाद परिजनों से बातचीत के दौरान घायल श्रद्धालु भावुक हो गए। परिजनों ने फायर कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनके परिजन की जान बचाकर बहुत बड़ा उपकार किया है। फायर यूनिट के इस साहसिक और सराहनीय कार्य की अधिकारियों, श्रद्धालुओं और आमजन ने प्रशंसा की।

फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक नरेश सिंह, फायरमैन भरत कुमार, अरविंद सिंह, प्रेम प्रकाश और सूरज सिंह राणा शामिल रहे।

फायर यूनिट गोपेश्वर ने विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू कर चमोली पुलिस का मान बढ़ाया। जवानों ने साबित किया कि सेवा और सुरक्षा का दायित्व निभाते हुए किसी की जान बचाना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है।

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।