गिरिडीह: 4 साल के इश्क में बीमार प्रेमिका से मिलने सदर अस्पताल पहुंचा आशिक, परिजनों ने की पिटाई
चार साल से चल रहे इश्क में एक आशिक अपनी बीमार प्रेमिका से मिलने रविवार रात सदर अस्पताल पहुंच गया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने आशिक की पिटाई कर दी और रात 12 बजे तक हंगामा होता रहा।बताया जाता है कि एक युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. इस बात की खबर जैसे ही उसके प्रेमी को लगी, वह खुद को रोक नहीं पाया।