गिरिडीह के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में आयोजित Yonex Sunrise Jharkhand State Mini (U-11) एवं Sub-Junior (U-13) Badminton Championship-cum-Selection Trial 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
बालिका क्रीड़ा किसलय केंद्र की ट्विंकल कुमारी ने अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। ट्विंकल ने स्नेहा प्रिया के साथ बालिका युगल वर्ग में भी उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनके प्रदर्शन में प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वहीं डे बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र की काश्वी कृष्णा ने अंडर-13 बालिका एकल में उपविजेता और युगल वर्ग में विजेता का खिताब जीता। काश्वी का भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रशिक्षक मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता हासिल की।
जिला खेल पदाधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
#Giridih #Badminton #BadmintonChampionship #JharkhandBadminton #TwinkleKumari #KashviKrishna