ड्राय-डे पर आबकारी का ताबड़तोड़ एक्शन, 800 लीटर शराब जब्त; 75 प्रकरण दर्ज
इंदौर, 16 अगस्त। ड्राय-डे पर अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग ने जिलेभर में सघन अभियान चलाकर करीब 800 लीटर देशी-विदेशी शराब और एक दोपहिया वाहन जब्त किया। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश, सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 75 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें धारा 34(2) के 3 और 34(1) के 24 मामले शामिल हैं। ढाबा चेकिंग में अवैध रूप से शराब पिलाने के 37 प्रकरण भी बनाए गए। महू-अ वृत्त में एडीईओ गणपत सिंह धुंध, पवन टीकेकर व निधि शर्मा के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक हरेन्द्र घुरैया ने दीपक राठौड़ के ठिकाने से 598.8 बल्क लीटर, करीब 2.75 लाख की शराब जब्त की। राजमोहल्ला वृत्त में उप निरीक्षक मीना माल की टीम ने योगेश को MP09-XM6919 दोपहिया वाहन से 100 पाव शराब ले जाते पकड़ा; शराब व वाहन