मीठापुर–महुली एलिवेटेड रोड का वेस्टर्न फ्लैंक बंद नहीं हुआ है, बल्कि निर्माण कार्य के कारण इसे फिलहाल अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
दरअसल, सिपारा में बन रहे ROB के निर्माण के लिए एलिवेटेड रोड के ऊपर गार्डर रखे गए हैं और नीचे क्रेन लगाकर काम किया जा रहा है। निर्माण के दौरान यातायात में किसी तरह की परेशानी या सुरक्षा संबंधी दिक्कत न हो, इसी वजह से वेस्टर्न फ्लैंक पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोकी गई है।
ROB का काम पूरा होते ही वेस्टर्न फ्लैंक को फिर से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अभी ईस्टर्न फ्लैंक से ही दोनों दिशाओं की गाड़ियां गुजर रही हैं और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
इसलिए अगर आप इस रास्ते से गुजर रहे हैं तो घबराइए नहीं—वेस्टर्न फ्लैंक की बंदी अस्थायी है।
Bihar, India | Sep 23, 2026