संतकबीरनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के दूसरे चरण में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। एंटी रोमियो टीमों ने हेल्पलाइन नंबर और आत्मरक्षा के उपाय बताए। ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद भी किया गया।