#kullu विषय:देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा संगोष्ठी एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई*
स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा संगोष्ठी एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन, मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद सिंह चंदेल एवं वशिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद सिंह चंदेल तथा वशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रांत संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज को नमन के साथ हुई। इसके पश्चात् आयोजित संगोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद किया गया।
*इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक* अपने स्वागत भाषण में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।
*मुख्य अतिथि अरविंद सिंह चंदेल* ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास और समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।
वशिष्ठ अतिथि *प्रांत संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर* ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे आएं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
*इकाई मंत्री संजना ठाकुर* द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया और इसके पश्चात् राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् गाया गया।
उसके उपरांत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।तिरंगा यात्रा कुल्लू महाविद्यालय-ढालपुर चौक-सामुदायिक भवन लोअर ढालपुर तक निकाली गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू