करनाल, हरियाणा। UGC रोलबैक की मांग को लेकर हरियाणा के करनाल जिले में मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा नमस्ते चौक, करनाल से राजपूत धर्मशाला, करनाल तक निकाली गई। आयोजकों के अनुसार यह मशाल यात्रा 25 अगस्त तक चंडीगढ़ पहुंचेगी।
महिपाल सिंह मकराना और राजेंद्र सिंह नरुका के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा को समर्थन देने के लिए मुजफ्फरनगर और शामली से भी कई पदाधिकारी करनाल पहुंचे। इस दौरान ठाकुर धीरज सिंह राणा, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय करणी सेना मुजफ्फरनगर, ठाकुर अवनीश पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष राजपूत उत्थान सभा, ठाकुर कुलदीप राणा, जिला अध्यक्ष राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य), तथा ठाकुर नरपत सिंह सहित अन्य लोगों ने यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
अखिल भारतीय करणी सेना जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से UGC रोलबैक की मांग को लेकर निकाली जा रही मशाल यात्रा में सहयोग किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा को समर्थन देकर आंदोलन को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
जिला युवा मीडिया प्रभारी
अनिल पुंडीर
अखिल भारतीय करणी सेना, मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#UGCRollback #UGC #MashaalYatra #Karnal #HaryanaNews #Chandigarh
Fatehabad, Agra | Aug 18, 2026