डूंगरपुर में अनोखी चोरी: ताला तोड़कर 20 हजार चुराए, इत्मीनान से दाल-रोटी बनाकर खाई
डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमलवाड़ा की देवभूमि कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए 20 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। यह मकान शिक्षक दंपती श्यामल उपाध्याय और सोना जोशी का है, जो बीती रात घर पर मौजूद नहीं थे।
इस चोरी में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने इत्मीनान से रसोई में जाकर दाल-रोटी बनाई और खाकर फरार हो गए। दंपती के लौटने पर ताले टूटे मिले और रसोई में जूठे बर्तन पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर नजर आ रहे हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
#DungarpurNews #ChoriKiKhabar #RajasthanNews #ViralNews #CrimeNews