बड़ौत: दोघट पुलिस ने 2 गुमशुदा लड़कों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
Baraut, Bagpat | Aug 16, 2026 मीडिया सेल बागपत ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि बागपत पुलिस द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत थाना दोघट पुलिस ने 2 गुमशुदा लडकों (13 वर्ष व 15 वर्ष) को सकुशल बरामद किया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहित चौहान व हैड़ कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।