चित्रकूट रैपुरा के बांधा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति झुलसा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधा गांव का बीते गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे का है जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति झुलस गया घायल व्यक्ति अखिलेश पुत्र रविकरन के परिजनों ने आज शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश रात्रि में खाने के बाद सो गया तभी रात्रि लगभग 3 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई और अखिलेश के मवेशी बाहर बंधे थे जिनको बारिश से बचाने के लिए अखिलेश जैसे ही घर के बाहर निकला वैसे ही अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से अखिलेश गंभीर रूप से झुलस गया वहीं जानकारी होते ही परिजन अखिलेश को गंभीर अवस्था में सोनपुर जिला अस्पताल मिलकर भर्ती कराया है जहां अखिलेश का इलाज किया जा रहा है