मानिकपुर चूरेह केशरुआ के अहिरान डांड़ी में बारिश के दौरान गिरा मकान बाल बाल बचा परिवार पीड़ित ने पीएम आवास दिलाए जाने की मांग की। मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर तहसील क्षेत्र के चूरेह केशरुआ के अहिरान डांड़ी गांव का है जहां बारिश के दौरान अचानक कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया जिसके नीचे सो रहा एक परिवार बाल बाल बच गया पीड़ित जीत यादव ने आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका मकान कई वर्ष पुराना है जिसमें वह अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ सो रहे थे तभी रात्रि में हो रही बारिश के दौरान अचानक उनके मकान गिरने लगा जिसकी आहट मिलते ही वह परिवार सहित मकान के नीचा से भागने में कामयाब रहे पीड़ित ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला जिससे वह इसी मकान में रहते थे आप भी सुने क्या कहना है पीड़ित जीत यादव का