बाल विवाह के बंधन को तोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी से की शादी, सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा!
बचपन में हुई जबरन शादी तोड़ी, इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार; ससुराल पक्ष से जान का खतरा बताकर एसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा!
राजस्थान के अजमेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक युवती ने अपने बचपन में हुए बाल विवाह के बंधन को नकारते हुए अपनी पसंद के प्रेमी से शादी रचा ली। युवती का आरोप है कि पहला पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट व प्रताड़ना करते थे। अब जब उसने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू की है, तो ससुराल पक्ष और पूर्व पति द्वारा दोनों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। सुरक्षा की गुहार लेकर यह नवविवाहित जोड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचा है।
मामले के अनुसार, युवती पायल बैरवा का विवाह बचपन में बनवारी नाम के व्यक्ति के साथ जबरन कर दिया गया था। पायल का कहना है कि ससुराल में उसके साथ लगातार मारपीट और अत्याचार किया जाता था, जिसके चलते वह उस रिश्ते में नहीं रहना चाहती थी। इसी दौरान करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान मोतीपुरा निवासी मुकेश बैरवा से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला किया।
#RajasthanNews #LatestNews #ajmer
Ajmer, Ajmer | Aug 26, 2026