छतरपुर में 28 वर्षीय इंजीनियर ईशान अग्रवाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक शहर के साइकिल व्यवसायी राजेश अग्रवाल के पुत्र थे और बेंगलुरु में नौकरी करते थे। पिछले 2-3 महीनों से छतरपुर स्थित घर से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, ईशान जिम जाने की बात कहकर रविवार की शाम को करीब 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।