उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबिता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम ने अर्बन एरिया पंचकूला में अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
इस कार्रवाई के दौरान गांव गोलपुरा, तहसील बरवाला में करीब 18 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। टीम ने जेसीबी की सहायता से कॉलोनी में बनाए गए कच्चे रोड नेटवर्क तथा दो निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार श्रीमती बबिता गुप्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार श्री डिम्पी राठी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
जानकारी देते हुए श्रीमती बबिता गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने अथवा कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध निर्माण करता अथवा अनधिकृत कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से सीएलयू/लाइसेंस की अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें और न ही अनधिकृत कॉलोनी विकसित करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia