#बालाघाट
आज 19 अगस्त को जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्त्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिडकाव कराया गया तथा गढ्ढे भरे गए एवं सडक मार्ग की सफाई की गई । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट, श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) द्वारा उक्त कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई । जनपद पंचायत बैहर के 06 ग्रामों में 08 स्थानों पर जल स्त्रोतों के आस-पास सफाई कराई गई तथा 08 ग्राम में 08 स्थानों पर नाली की सफाई कराई गई तथा 03 ग्रामों में 03 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई कराई गई । इसी प्रकार जनपद पंचायत बिरसा अंतर्गत 04 ग्रामों में 04 स्थान पर नाली की सफाई तथा 17 ग्रामों में 21 डार्क स्पॉट की सफाई कराई गई ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minphemp #healthminmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 19, 2026