Public App Logo
अधिवक्ताओं ने किया दिनेश सिंह का भव्य स्वागत, दी नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं पट्टी (प्रतापगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं परसनी गांव निवासी दिनेश सिंह का तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने दिनेश सिंह के संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके मुख्य प्रवक्ता बनने से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। स्वागत से अभिभूत दिनेश सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह पूर्व महामंत्री प्रमोद सिंह, रणविजय सिंह, निर्मल श्रीवास्तव, मनीष सिंह, रणविजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिनेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। - Patti News