Public App Logo
Profile Picture

Xpress 24 India

@xpress24india
592Followers
4Following
पट्टी कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

विवेचक पर मुकदमे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए भुगतान मांगने का आरोप, पीड़ित ने ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का किया दावा
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमे की विवेचना के दौरान रिपोर्ट और फाइल आगे भेजने के नाम पर उससे कई बार रुपये लिए गए और अब दोबारा भुगतान की मांग की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक, उसका मुकदमा 9 जून 2026 को पट्टी कोतवाली में दर्ज हुआ था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक ओमकार सिंह यादव कर रहे हैं। आरोप है कि 90 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद विवेचना पूरी नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि विवेचक ने मुकदमे से संबंधित कार्रवाई के लिए पहले 1,500 रुपये और बाद में 2,500 रुपये लिए। आरोप है कि 25 सितंबर 2026 को फोन कर दोबारा रुपये देने की बात कही गई और भुगतान के बाद फाइल तत्काल आगे भेजने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और वरिष्ठ अधिकारियों से विवेचना की निगरानी कराने की मांग की है। हालांकि, मामले में संबंधित पुलिस अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग और भुगतान से जुड़े दावों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डिस्क्लेमर: यह समाचार पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारी या विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी में घटित घटना का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  आलोक कुमार भाटी की बाइट।

UP Police Pratapgarh Police
प्रतापगढ़।पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल!
<nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarh nis:value=Pratapgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pattikotwali nis:value=PattiKotwali nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=justiceforarjun nis:value=JusticeForArjun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=investigationrequired nis:value=InvestigationRequired nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=humanrights nis:value=HumanRights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=xpress24india nis:value=xpress24india nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/>

बड़ी खबर: पट्टी कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक अर्जुन का शव घर पहुंचा, भारी पुलिस बल तैनात

पट्टी (प्रतापगढ़)। पट्टी कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले मोलनापुर निवासी युवक अर्जुन का शव सोमवार देर शाम करीब 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैतृक आवास पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

भाई का शव देखकर अर्जुन की बहन कंचन अचेत होकर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी शोक का माहौल देखने को मिला।

सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात

घटना को लेकर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। मौके पर सीओ सदर मनोज रघुवंशी, सीओ पट्टी सहित करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। लालगंज, देवसरा, पट्टी, कंधई समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, परिवार और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक और आक्रोश है। परिजनों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है।

घटना को लेकर पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई और जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
पट्टी कोतवाली में दलित युवक की मौत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने जताया शोक

पट्टी। पट्टी कोतवाली में युवक की मौत की घटना पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि वह फिलहाल प्रदेश से बाहर हैं। उन्होंने मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से बातचीत करने की बात कही।

मोती सिंह ने कहा कि वह जल्द ही पट्टी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और घटना के संबंध में जानकारी लेंगे।

घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा बनी हुई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पट्टी nis:value=पट्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पट्टीकोतवाली nis:value=पट्टीकोतवाली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मोतीसिंह nis:value=मोतीसिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दलितयुवक nis:value=दलितयुवक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़न्यूज़ nis:value=प्रतापगढ़न्यूज़ nis:enabled=true nis:link/> Rajendra Pratap Singh
पट्टी कोतवाली में आरोपित की मौत मामले में, कोतवाल और दरोगा निलंबित
ब्रेकिंग | प्रतापगढ़
पट्टी कोतवाली में 22 वर्षीय युवक अर्जुन की मौत से हड़कंप

पट्टी कोतवाली परिसर में 22 वर्षीय युवक अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की जांच जारी है।
पट्टी कोतवाली में दलित की मौत पर जनसत्ता दल के नेता दिनेश तिवारी ने उठाई न्यायिक जाँच की मांग 

अर्जुन गौतम की संदिग्ध मौत पर दिनेश तिवारी ने उठाई न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली के अंतर्गत ग्राम मोलानापुर गजरिया निवासी अर्जुन पुत्र लल्लू गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी एडवोकेट ने न्यायिक जांच की मांग की है।
दिनेश तिवारी ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए, किसी भी दोषी को बचाया न जाए। पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से वीडियोग्राफी के साथ कराया जाए और बिसरा सुरक्षित रखा जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने कहा कि पट्टी कोतवाली में तैनात जिन भी अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही अथवा संलिप्तता जांच में सामने आए, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की माँग 
Pratapgarh Police UP Police
मृतक अर्जुन की भाभी का बयान आया सामने
प्रतापगढ़: सीएचसी पट्टी पहुंचे सीएमओ साहब! बदहाली और अनियमितताओं पर जब मीडिया ने पूछे तीखे सवाल, तो कन्नी काटकर निकलते बने अधिकारी... आखिर क्या छिपाना चाहते हैं जिम्मेदार?
<nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarh nis:value=Pratapgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=PratapgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chcpatti nis:value=CHCPatti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uphealthdepartment nis:value=UPHealthDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmopratapgarh nis:value=CMOPratapgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mediaquestions nis:value=MediaQuestions nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accountability nis:value=Accountability nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=groundreport nis:value=GroundReport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़।।
दबंग महिला ने स्कूल में क्लास के भीतर शिक्षिका की जमकर की पिटाई,

क्लास में बच्चों के सामने उनकी टीचर की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,

कुछ दिनों पहले एक छात्र को शिक्षिका ने किसी बात को लेकर लागई थी डाँट,

शिक्षिका को बेटे की डाँट से आहत होकर उसके माता-पिता स्कूल में घुसकर की पिटाई,

शिक्षिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की मामले की जांच,

देल्हहूपुर थाना इलाके के नौबस्ता स्थित पार्वती ग्लोबल साइंस स्कूल का मामला।
पट्टी नगर पंचायत को अंतिम चेतावनी, गौशाला की व्यवस्था सुधारने की मांग भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (बीवाईएस) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रसूपुर की कांजी गौशाला में गौवंश की कथित दुर्दशा को लेकर प्रशासन को चेतावनी पत्र भेजा है। संगठन ने नगर पंचायत प्रशासन से तीन दिन के भीतर गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
 आई सुनते हैं भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के संस्थापक राजा सक्षम सिंह योगी क्या कुछ कह रहे हैं
<nis:link nis:type=tag nis:id=yogi nis:value=yogi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गौसेवा nis:value=गौसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गौशाला nis:value=गौशाला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
पट्टी नगर पंचायत को अंतिम चेतावनी, गौशाला की व्यवस्था सुधारने की मांग
पट्टी। भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (बीवाईएस) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रसूपुर की कांजी गौशाला में गौवंश की कथित दुर्दशा को लेकर प्रशासन को चेतावनी पत्र भेजा है। संगठन ने नगर पंचायत प्रशासन से तीन दिन के भीतर गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
राजा सक्षम सिंह योगी द्वारा उपजिलाधिकारी पट्टी को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि रसूपुर स्थित कांजी गौशाला में गौवंश की स्थिति चिंताजनक है। पत्र में कहा गया है कि गौवंश के भोजन, पानी, चिकित्सा, सुरक्षा एवं उचित देखभाल की व्यवस्था को लेकर पूर्व में भी शिकायतें और चेतावनियां दी गई थीं, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
पत्र में संगठन ने नगर पंचायत पट्टी में गौसेवा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि नगर में गौवंश के सम्मान के प्रतीक स्थापित किए जाते हैं, लेकिन गौशाला में रह रहे पशुओं की व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है।
बीवाईएस ने मांग की है कि तीन दिन के भीतर रसूपुर कांजी गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए गौवंश के भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, सुरक्षा और उचित देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
संगठन की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो संगठन गौवंश की रक्षा एवं सम्मान को लेकर पट्टी नगर में धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन एवं नगर पंचायत की होगी।
पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी प्रतापगढ़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पट्टी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
संगठन का कहना है— “अब दिखावा नहीं, वास्तविक गौ-सेवा चाहिए। अब आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।”
नोट: खबर में लगाए गए आरोप भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन द्वारा जारी चेतावनी पत्र के आधार पर हैं। संबंधित नगर पंचायत अथवा प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=पट्टी nis:value=पट्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=byvs nis:value=BYVS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गौशाला nis:value=गौशाला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गौसेवा nis:value=गौसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरपंचायतपट्टी nis:value=नगरपंचायतपट्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रसूपुर nis:value=रसूपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़_समाचार nis:value=प्रतापगढ़_समाचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> 

<nis:link nis:type=tag nis:id=पट्टी nis:value=पट्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=byvs nis:value=BYVS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गौशाला nis:value=गौशाला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गौसेवा nis:value=गौसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरपंचायतपट्टी nis:value=नगरपंचायतपट्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रसूपुर nis:value=रसूपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़_समाचार nis:value=प्रतापगढ़_समाचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=pratapgarhnews nis:enabled=true nis:link/>
हाईवे पर कार का टायर फटने से हादसा, अधिवक्ता की बहू की मौत, बेटा गंभीर
पट्टी। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली के समीप कार का अगला टायर फटने से हुए सड़क हादसे में पट्टी कस्बे की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर और शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पट्टी तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता पट्टी नगर पंचायत निवासी राकेश खरे अस्वस्थ होने के कारण उपचार के लिए अपने बड़े पुत्र के पास नोएडा गए हुए थे। बताया गया कि रक्षाबंधन के अवसर पर उनका छोटा पुत्र वैभव श्रीवास्तव, जो इंदौर में इंजीनियर है, पत्नी अंकिता श्रीवास्तव के साथ कार से प्रयागराज स्थित ससुराल गया था। वहां पत्नी के भाई को राखी बांधने के बाद दोनों नोएडा पहुंचे थे।
इसके बाद परिवार के लोग दो कारों से वापस घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रायबरेली के समीप हाईवे पर वैभव की कार का अगला टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में वैभव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एम्स रायबरेली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। वैभव का उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अंकिता का शव शनिवार को पट्टी स्थित आवास पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता और नगर के गणमान्य लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, बार अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, दिनेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, बबलू सिंह राजा बाजार सहित तहसील कर्मियों, अधिवक्ताओं और कस्बे के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
लालगंज में एक्सपायरी इंजेक्शन के मामले के बाद डीएम अभिषेक पांडेय का स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

प्रतापगढ़। लालगंज में एसडीएम की बेटी को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाए जाने के मामले के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन की निगरानी तेज होती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने आज शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपाल नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने दवा ले रहे मरीजों से विशेष रूप से पूछा कि क्या उन्हें अस्पताल से बाहर की दवाएं खरीदने के लिए लिखा जा रहा है। मरीजों ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें बाहर से दवाएं नहीं लिखी जा रही हैं।

डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति भी जानी। इसी दौरान चिकित्सक डॉ. शिवानी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

लालगंज में सामने आए  एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के बीच जिलाधिकारी का यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर संबंधित विभाग कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
गौशाला में बेजुबानों की सेवा करने वाले खुद बहाल 14 महीने से PF के लिए भटक रहा नगर पंचायत पट्टी का कर्मचारी
पट्टी नगर पंचायत कर्मचारी महेंद्र सिंह का पूरा बयान आप लोग सुने 

14 माह का PF और एक माह का वेतन अटका, गौशाला कर्मचारी महेंद्र सिंह बेहाल

पट्टी। नगर पंचायत की गौशाला में कार्यरत कर्मचारी महेंद्र सिंह का आरोप है कि उसका 14 माह का पीएफ और एक माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के चलते वह बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर है।

महेंद्र सिंह का कहना है कि मेहनत के बावजूद उसके हक का पैसा रोका जाना उसके परिवार के लिए गंभीर संकट बन गया है। उसे यह भी आशंका है कि अपने बकाया भुगतान की मांग उठाने पर कहीं उसे नौकरी से न निकाल दिया जाए।

कर्मचारी ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि उसका 14 माह का पीएफ और लंबित वेतन तत्काल दिलाया जाए, ताकि वह सम्मानजनक जीवन जी सके। सवाल यह है कि जो कर्मचारी गौशाला में दिन-रात पशुओं की सेवा और व्यवस्था में लगा है, क्या उसके अपने परिवार के जीवन की जिम्मेदारी भी व्यवस्था की नहीं है ?
नगर पंचायत कर्मचारी का बड़ा आरोप पगार व PF नही मिल रहा है पूरा मामला नगर पंचायत पट्टी का
पट्टी गौशाला में गोवंश की मौत का सच आया सामने चारा देने वाले कर्मचारियों ने खोले कई बड़े राज वीडियो वायरल

 आपको बता दें कि आगे भी और भी बहुत सारे वीडियो हैं जो गौशाला के हम आपको जल्द ही दिखाएंगे
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> सुशील सिंह ब्लाक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15august nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august1947 nis:value=15august1947 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15agust2026 nis:value=15agust2026 nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=reelsviral nis:value=reelsviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingreels nis:value=trendingreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=pratapgarhnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=belhaexpressnews nis:value=belhaexpressnews nis:enabled=true nis:link/>
रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज मेंन रोड पट्टी प्रतापगढ़ की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों एवं जनपद वासियों  को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
तिरंगा यात्रा पट्टी नगर 

<nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trend nis:value=trend nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tiranga🇮🇳 nis:value=tiranga🇮🇳 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingnow nis:value=trendingnow nis:enabled=true nis:link/>
प्रतापगढ़: सूखे पेड़ की डाल गिरने से घायल कलीम की इलाज के दौरान मौत

कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ में हुआ था हादसा, एक माह तक चला इलाज

कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ स्थित दारीमाधो एचपी गैस गोदाम के सामने सूखे पेड़ की डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए मो. कलीम (50) की करीब एक माह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि 8 जुलाई की शाम कलीम बाइक से दीवानगंज बाजार से अपने घर रखहा बाजार लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ की भारी डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। जिला अस्पताल से उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया, जहां पार्वती हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार इलाज में करीब 16 लाख रुपये खर्च हुए।
रविवार शाम करीब 7 बजे कलीम ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पत्नी रेशमा बानो समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटियां और पांच बेटे हैं।

⚠️ सूखे पेड़ों को लेकर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़े खतरनाक सूखे पेड़ों और डालों को हटाने के लिए कई बार वन विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बेटियों की बेबसी और जर्जर मकान के खतरे के साथ 100 साल पुराने घर में कैद 6 जिंदगियां… मदद की आस में पूरा परिवार

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> के रानीगंज से सामने आई ये तस्वीर सिर्फ एक जर्जर मकान की नहीं है…
ये तस्वीर है एक ऐसे परिवार की, जो हर रात मौत के साये में सोने को मजबूर है।
गाँव—पंडित का पुरवा,
ब्लॉक—शिवगढ़,
जिला—प्रतापगढ़।
यहां दिवाकर मिश्रा का परिवार करीब 100 साल पुराने कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर है।
मकान की हालत ऐसी है कि पता नहीं…किस दिन दीवार भरभराकर गिर जाए और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब जाए।
घर में रहने वाली 6 जिंदगियां हर पल खतरे में हैं।
लेकिन इस परिवार की कहानी सिर्फ टूटती दीवारों तक सीमित नहीं है…
इस परिवार ने जिंदगी बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।
पिता की जिंदगी बचाने के लिए उनकी पत्नी ने अपने जेवर तक बेच दिए… जमीन तक बेच दी।
जो कुछ था, इलाज में चला गया।
आज हालात ये हैं कि परिवार के पास ना सहारा है, ना आमदनी का कोई मजबूत जरिया।
चार बेटियां हैं… लेकिन उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।
सोचिए…
जिस घर में बेटियों की शादी और भविष्य के सपने सजने चाहिए थे,
आज उसी घर में हर दिन ये डर बना रहता है कि—
कहीं अगली सुबह देखने से पहले घर की छत ही ना गिर जाए।
एक तरफ गरीबी…
दूसरी तरफ जर्जर मकान…
और तीसरी तरफ परिवार की मजबूरी।
आखिर इन बेटियों का क्या कसूर है?
क्या इनका हक नहीं कि इन्हें एक सुरक्षित छत मिले?
क्या किसी गरीब परिवार की मदद तभी होगी, जब कोई बड़ा हादसा हो जाए?
प्रशासन से सवाल है—क्या इस परिवार के घर का निरीक्षण हुआ है?
क्या किसी अधिकारी ने मौके पर जाकर परिवार की स्थिति देखी है?
क्या इन्हें आवास योजना या किसी सरकारी सहायता का लाभ मिला है?
और अगर नहीं मिला, तो आखिर क्यों?
आज जरूरत है सिर्फ सवाल पूछने की नहीं…
जरूरत है इस परिवार के साथ खड़े होने की।
अगर आप सक्षम हैं, तो इस परिवार की मदद कीजिए।
अगर मदद नहीं कर सकते, तो कम से कम **इस कहानी को इतना शेयर कीजिए कि इसकी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचे।
क्योंकि हो सकता है आपका एक शेयर…
किसी अधिकारी की नजर इस परिवार तक पहुंचा दे।
आपका छोटा सा सहयोग
इन चार बेटियों के सिर पर एक सुरक्षित छत दे सकता है।
आइए…इस परिवार को अकेला मत छोड़िए।
पंडित का पुरवा, प्रतापगढ़ का ये परिवार मदद की उम्मीद में आपकी ओर देख रहा है।
6 जिंदगियां खतरे में हैं…
एक परिवार बेसहारा है…
और हमें तय करना है कि हम सिर्फ तमाशबीन बनकर देखेंगे या इंसानियत के नाते इनके साथ खड़े होंगे
इनका सहारा बनिए…
इनकी आवाज बनिए…
और अगर संभव हो तो इनकी मदद जरूर कीजिए।
क्योंकि किसी गरीब की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं।
संपर्क सूत्र 091708 27891
राज्यसभा में गूंजी 'श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर' की मांग

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने संसद के मानसून सत्र के दौरान शून्यकाल में उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए 'श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर' के निर्माण की मांग उठाई।

सांसद अमरपाल मौर्य ने प्रस्ताव में अयोध्या, सुल्तानपुर, भादर (अमेठी), कालिकन धाम, मां चंडिका देवी धाम, घुइसरनाथ धाम, स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मस्थली, मनगढ़ धाम, श्रृंगवेरपुर धाम, कड़ा धाम, मंझनपुर, राजापुर और चित्रकूट धाम सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को रेल मार्ग से जोड़ने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के वनगमन मार्ग से जुड़े कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं, लेकिन इन स्थलों को जोड़ने के लिए कोई समर्पित रेल कॉरिडोर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सांसद ने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि रामायण सर्किट, महाकाल कॉरिडोर और काशी विश्वनाथ धाम जैसी परियोजनाओं की तर्ज पर 'श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर' को भी राष्ट्रीय महत्व की परियोजना के रूप में विकसित किया जाए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=railway nis:value=railway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajyasabha nis:value=RajyaSabha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ram nis:value=Ram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amarpal nis:value=amarpal nis:enabled=true nis:link/>