मिर्ज़ापुर: जिगना में 18 दिन में एक ही परिवार पर दूसरा कहर, पिता की जहरीले जंतु के काटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
जिगना थाना क्षेत्र के चढ़ेरू चौखट गांव में गुरुवार की शाम जहरीले जंतु के काटने से 36 वर्षी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश उर्फ फागु सरोज के रूप में हुई है दर्दनाक बात यह है कि। 18 दिन पहले ही उनकी 14 वर्षीय बेटी प्रिया का भी सर्पदंश से मौत हो गई थी। दिनेश गुरुवार की शाम गांव के बाहर सिवान में शौच के लिए गए थे। जहां जहरीले जंतु ने काट लिया। मौत हो गई।