Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

अररिया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प, जिलाधिकारी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ अररिया जिला प्रशासन एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन एवं ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की बीके उर्मिला बहन के नेतृत्व में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों तथा प्रबुद्धजनों को नशा नहीं करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और इस जन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान का भी शुभारंभ किया गया। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की बहनों ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रबुद्धजनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Araria, Araria | Aug 6, 2026